हमारे बारे में

      उत्तर भरत में एक प्रदेश है, जोकि हिमाचल प्रदेश के नाम से जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश में कुल बारह जिले पाए जाते हैं। यह सभी जिले बहुत ही खूबसूरत व हरे-भरे हैं।  हिमाचल प्रदेश के इन बारह जिलों में से एक "चम्बा" जिला भी है। यह स्थान भारत के बड़े-बड़े शहरों की तरह बहुत बड़ा नहीं है (जैसे दिल्ली या मुम्बई)। चम्बा तो एक पहाड़ी इलाका है। सन २००१ की जनगनणा के अनुसार चम्बा मे कुल २०,३१२ लोग पाए गए थे। चम्बा में एक नदी भी बहती है, जिसका नाम "रावी" है। यह बहुत प्रसिध नदी है।

      हम लोग, जो इस वैबसाईट में काम कर रहे हैं, यह चाहते हैं कि चम्बा की स्थानीय भाषा “चम्बेआळी“ की विषेशता सबको पता चले। हम चम्बा के लोगों को उनकी अपनी भाषा में कई प्रकार की चीजें उप्लब्ध कराना चाहते हैं। यदि कोई इन्टरनैट पे अपनी स्थानीय भाषा मे कुछ पढ़े, सुने, देखे या ड़ाऊनलोड़ करे, तो यह एक अति रोमांचक अनुभव रहता है। अपनी भाषा में गीत सुनना, चलचित्र देखना, कहानियाँ पढ़ना, यह सब मन को बहुत भाता है। इसी लिए हमने यह विचार किया कि, एक ऐसी वैबसाईट बनाई जाए जिस में जो कुछ भी हो, वह स्थानीय भाषा मे ही हो।

      इस वैबसाईट को बनाने का हमारा खास उदेश्य यही है कि, चम्बा के स्थानीय लोग अपनी भाषा को एक दिन भूल ही न जाएं, ओर न ही इस भाषा को तुच्छ जानें। क्योंकि हर एक भाषा की अपनी ही खासियत होती है। चम्बा की भाषा की खासियत भी अपने आप में अलग ही है।

आप अपनी राय/सुझाव हमें ई-मेल के द्वारा भी भेज सकते हैं। arunnw@gmail.com.

हमारी वैबसाईट पर विज़िट करने के लिए आपका धन्यवाद।

Your encouragement is valuable to us

Your stories help make websites like this possible.